मंगलवार, 22 जुलाई 2025

क्वींस के छात्रों की नासा के अंतरिक्ष यात्री जॉनी किम के साथ ISS से बातचीत: अंतरिक्ष अन्वेषण की एक यात्रा

क्वींस के छात्रों की नासा के अंतरिक्ष यात्री जॉनी किम के साथ ISS से बातचीत: अंतरिक्ष अन्वेषण की एक यात्रा

"Students from Queens Connect with NASA Astronaut Jonny Kim Aboard the ISS: A Journey into Space Exploration"


Students in Queens speak with NASA astronaut Dr. Johnny Kim on the International Space Station. (Picture Source By Eyewitness News WABC logoFriday, July 18, 2025 10:41PM 
Website:-https://abc7ny.com/post/students-queens-talk-astronaut-dr-jonny-kim-live-international-space-station/17176691/
Website:- https://www.youtube.com/watch?v=asFIIR5kIAM

दरअसल जब भी टेलीविजन या Youtube पर अंतरिक्ष से जुड़ा कोई कार्यक्रम आता है तो सभी लोग उसे उत्सुकता से देखते हैं, ख़ासकर बच्चे तो तब तक आँखें गड़ाए रहते हैं जब तक कि प्रोग्राम समाप्त न हो जाये। लेकिन ये दिन बड़ा खास था, क्योंकि इस दिन अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर कुछ खास होने वाला था। वहीं धरती पर भी इसका प्रभाव महसूस होने वाला था, कारण था Astronaut के साथ स्कूल के बच्चों की सीधी बातचीत जिसका लाइव प्रसारण नासा के वैज्ञानिकों के सहयोग से किया गया था और इसमें बच्चों ने भी बड़े मासूम से एवं गहराई लिए प्रश्न पूछे, जिनके जबाब बड़ी बेबाकी से एस्ट्रोनॉट किम ने दिए

ऐसा पूरी दुनियां में प्रत्येक माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों को भी ये मौका मिले, जिससे वे उन अंतरिक्ष यात्रियों से रूबरू हो जाएँ, जो पृथ्वी से लगभग 400 किलोमीटर (248 मील) उपर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 28,163 किलोमीटर प्रति घंटे (17,500 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से पृथ्वी का चक्कर लगाते हुए शोध कार्यों में संलग्न हैं आईएसएस को अपनी कक्षा में बनाए रखने के लिए इस गति की आवश्यकता होती है गौरतलब है कि ISS पर एक दिन में वे 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखते हैं, क्योंकि आईएसएस हर 90 मिनट में पृथ्वी का चक्कर पूरा करता है। एक दिन में आईएसएस जितनी दूरी तय करता है, वह पृथ्वी से चंद्रमा तक की दूरी के बराबर है इसे नंगी आंखों से देखा जा सकता है, खासकर सुबह या शाम के समय, जब यह सूरज की रोशनी में चमकता है। आईएसएस में नवंबर 2000 से लगातार लगभग 06 अंतरिक्ष यात्री मौजूद रहते हैं।

Picture Source; CivilsDaily

आईएसएस का निर्माण और सहयोग

आईएसएस को बनाने में दुनिया की कई अंतरिक्ष एजेंसियों ने मिलकर काम किया है। इसमें शामिल हैं:

इसके अलावा, ब्राजीलियन स्पेस एजेंसी (एईबी) और इटालियन स्पेस एजेंसी (एएसआई) ने भी कुछ खास अनुबंधों के तहत इस परियोजना में योगदान दिया है। यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग इसे एक अनूठा और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बनाता है।

क्वींस के छात्रों की नासा के अंतरिक्ष यात्री जॉनी किम के साथ ISS से बातचीत

18 जुलाई, 2025 को, न्यूयॉर्क के क्वींस में न्यूयॉर्क हॉल ऑफ साइंस (NYSCI) में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब 100 से अधिक छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर मौजूद नासा के अंतरिक्ष यात्री डॉ. जॉनी किम से लाइव बातचीत की। यह कार्यक्रम अमेरिकी प्रतिनिधि ग्रेस मेंग, नासा, और NYSCI द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों ने अंतरिक्ष में जीवन, शोध, और डॉ. किम के प्रेरणादायक सफर के बारे में सवाल पूछे। यह कार्यक्रम उस अविस्मरणीय बातचीत और इसके महत्व को दर्शाता है, जो नासा के चंद्रमा और मंगल अन्वेषण के मिशन को प्रेरित करता है। हालाँकि इसके पहले भी उन्होंने बच्चों के जवाब दिए थेजिसकी लिंक ये है https://www.youtube.com/watch?v=oaGnqQEeyT0

कार्यक्रम का अवलोकन

यह अनोखा कार्यक्रम NYSCI में आयोजित किया गया, जिसमें कैंप्स ‘आर’ अस, समर राइजिंग (PS280Q), क्वींस कॉलेज, टाउनसेंड हैरिस हाई स्कूल, NYSCI, और क्वींस म्यूजियम के छात्र शामिल थे। इस पृथ्वी-से-अंतरिक्ष कॉल को नासा+ और नासा के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया गया। इसका उद्देश्य था छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, और गणित (STEM) में रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित करना। डॉ. किम, जो नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम के तहत लंबी अवधि के मिशन पर ISS पर कार्यरत हैं, ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए और अंतरिक्ष अन्वेषण की दुनिया को उनके करीब लाया।

बातचीत का सार

छात्रों ने उत्साहपूर्वक डॉ. किम से ISS पर जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि अंतरिक्ष यात्री क्या खाते हैं, मेडिकल आपात स्थिति को कैसे संभालते हैं, और नींद का प्रबंधन कैसे करते हैं, क्योंकि ISS हर 24 घंटे में 16 बार पृथ्वी की परिक्रमा करता है। डॉ. किम ने बताया कि वे ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) का पालन करते हैं और विशेष रोशनी का उपयोग करते हैं।

महत्व और प्रभाव

यह कार्यक्रम केवल एक बातचीत से कहीं अधिक था। इसने क्वींस के छात्रों को STEM में करियर की संभावनाओं से परिचित कराया और नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम के माध्यम से चंद्रमा और मंगल अन्वेषण के महत्व को रेखांकित किया। ग्रेस मेंग ने कहा, “मुझे आशा है कि एक दिन क्वींस का कोई छात्र अंतरिक्ष से NYSCI के ऑडिटोरियम में बात करेगा।” यह आयोजन स्थानीय समुदाय और वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण के बीच एक सेतु का काम करता है।

आगे क्या करें?

  1. नासा के नवीनतम अपडेट्स के लिए https://www.nasa.gov/subscribe पर सब्सक्राइब करें।
  2. अपने स्थानीय स्कूल या विज्ञान संग्रहालय में STEM अवसरों का पता लगाएं।
  3. इस आयोजन का वीडियो नासा+ या नासा के यूट्यूब चैनल पर देखें।

ISS पर वैज्ञानिकों के कार्यों एवं उनके रहने से सम्बंधित बच्चों की जिज्ञासा

जैसे ही मेंग ने एस्ट्रोनॉट किम से कहा कि बच्चे आपसे बात करने के लिए बेहद उत्सुक हैं और उन्होंने बहुत कठिन प्रश्न तैयार किये हैं, तब उन्होंने कहा कि यह मज़ेदार होगा। उसके बाद उनके बीच सवाल जवाब शुरू हो गए

मेरा ऐसा मानना है कि यदि आप यहाँ दिए गए प्रश्नों एवं उनके जवाबों को पढेंगे तो आपको बाल-मन की जिज्ञासाओं का भी बोध होगा। क्योंकि बच्चे प्रकृति में बहुत सी चीज़ों को न सिर्फ देखते हैं बल्कि महसूस भी करते हैं, वे हर चीज़ को समझना चाहते हैं, बशर्ते उन्हें मौका मिले। और यह मौका उन्हें सिर्फ विद्यालय में ही मिलता है और वहां उन्हें शिक्षक सारी बातें बताते हैं जो वे जानना चाहते हैं। हालाँकि अच्छा शिक्षक और बेहतर स्कूल मिलना पूरी दुनियां के लिए एक बड़ी चुनौती है

सवाल जवाब बड़े ही मज़ेदार एवं रोचक थे:

पहला सवाब जो बच्चे ने पूछा और कहा कि में 4th कक्षा में जा रहा हूँ और में जानना चाहता हूँ कि क्या आप हमेशा से अंतरिक्ष यात्री बनना चाहते थे ? आप उन लोगों को क्या सलाह देंगे जो अंतरिक्ष यात्री बनना चाहते हैं डॉ. किम ने अपनी व्यक्तिगत कहानी भी साझा की। उन्होंने कहा कि में हमेशा से अंतरिक्ष यात्री बनना नहीं चाहता था जब में बच्चा था तो यही सोचता था कि इस तरह की नौकरियां तो सुपर हीरो के लिए होती हैं, मेरे जैसे लोगों के लिए नहीं। लेकिन वर्षों तक कड़ी मेहनत और और खुद पर विश्वास रखने के बाद मुझे यह अहसास हुआ कि जब आप किसी चीज़ के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और रास्ते में असफल होने पर भी सहज रहते हैं, तो आप महान चीज़ें हांसिल कर सकते हैं। इसलिए मेरी सलाह यही है कि जिज्ञासु बने रहें, अपने शिक्षकों और माता-पिता की बात सुनें और कड़ी मेहनत करें

दूसरा सवाल आप चिकित्सक कैसे बने रहे ? और उसके बाद...

तीसरा सवाल 4th क्लास की ही काइली ने पूछा कि आप सबसे अच्छा अंतरिक्ष भोजन जो आपने खाया है, और आपको कौन सा खाना सबसे ज्यादा याद आता है? तो उन्होंने कहा कि मुझे सूसी, पिज़्ज़ा, और कोरियाई भोजन की बहुत याद आती है। अब तक मेने जो भी सबसे अच्छा भोजन खाया है वो वास्तव में केयर पैकेज में मिला है। तो हमें ये कार्गो मिशन मिलते हैं, जो आते हैं और वे हमें फिर से आपूर्ति करते हैं और हमें व्यक्तिगत वस्तुओं के लिए एक छोटी सी जगह मिलती है और मेरे दोस्तों और परिवार ने वास्तव में कुछ किमची और चावल और स्पैम भेज दिए हैं। इसलिए में किमची फ्राइड राइस बनाने में सक्षम था जो कि घर पर बनाए जाने वाले चावल जितना अच्छा तो नहीं था, लेकिन यहाँ होने के कारण काफी अच्छा था। और फिर...

चौथा सवाल 6th कक्षा के 11 वर्षीय सेबेस्टियन नवारो ने पूछा कि वे अंतरिक्ष में किस प्रकार का शोध/अनुसंधान करते हैं। डॉ. किम ने बताया कि वे माइक्रोग्रैविटी में मानव शरीर पर शोध कर रहे हैं, जैसे रक्तचाप मापना और अल्ट्रासाउंड द्वारा अंगों की प्रतिक्रिया का अध्ययन करना। यह शोध चंद्रमा और मंगल के लिए भविष्य के मिशनों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके बाद....

पांचवा सवाल 4th क्लास के लूका ने पूछा कि यदि आप अंतरिक्ष में बीमार पद जाएँ तो क्या होगा? उन्होंने जवाब दिया कि इसके लिए नासा की चिकित्सा इकाई किसी भी समय 24/7, 365 दिन उपलब्ध रहते हैं। इसलिए किसी भी आपातकालीन स्थिति में हम चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकते हैं। और हमारे चालक दल में भी मेडिकल ट्रेंड रहते हैं, जैसे कि में, तो समस्या नहीं आती बहुत सारी टीम वर्क योजना के साथ हम लगभग किसी भी मुद्दे का समाधान कर सकते हैं

यहाँ सूक्ष्मगुरुत्व में रहना बहुत मज़ेदार है। बहुत हल्का महसूस कर रहा हूँ और ये देखो मैं अपना माइक्रोफ़ोन छोड़ सकता हूँ और मैं यहां तक कि तैर भी सकता है, और यह बहुत मज़ेदार है। मुझे लगता कि में जब पृथ्वी पर वापस लौटूंगा तो यह उन चीज़ों में से एक है , जिसे में सबसे ज्यादा याद करूँगा

छटवां सवाल नमस्ते मैं जैक मैसी हूँ और 4th क्लास में जा रहा हूँ, मेरा प्रश्न है कि क्या अंतरिक्ष में रहने से आपकी नींद का चक्र बिगड़ जाता है ? उन्होंने कहा जैक ऐसा ही होता है जब आप पहली बार यहाँ आते हैं, तो हम बहुत तेज़ी से जा रहे होते हैं, 17500 मील प्रति घंटा की रफ़्तार से। हम एक दिन में पृथ्वी की १६ बार परिक्रमा करते हैं, यानी कि 16 सूर्योदय और 16 सूर्यास्त। इसलिए हमें अपने Circadian Rhythm (सर्केडियन लय) को आधार बनाने के लिए ग्रीनविच मीनटाइम का उपयोग करना होगा इस बाच हम यह बताने के लिए ग्रीनविच मीनटाइम का उपयोग करते हैं कि यहाँ क्या समय है ? लेकिन हमारे पास अन्दर विशेष रौशनी भी है, जिससे हम सुबह और शाम के समय को रोशनी के अनुसार समायोजन कर सकते हैं

सातवाँ सवाल अगले सवाल के रूप में ग्रेस ने कहा कि अंतरिक्ष में रहने का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा क्या है ? यह किसी दूर स्थान पर होने के सामान ही है जिसमें आप अपने परिवार, रिश्तेदार एवं दोस्तों से दूर सबको याद करते हो। आप जानते हैं कि मुझे अपने परिवार, बच्चों की याद आती है। और मेने कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी गँवा दी हैं, लेकिन सार्वजानिक सेवा का अर्थ यही है कि आप किसी ऐसी चीज़ के लिए त्याग करते हैं, जिसके बारे में आप मानते हैं कि वह अधिक अच्छे के लिए योगदान करेगी। और मैं इसके लिए तैयार हूँ

आठवां सवाल मैं एथन गेल हूँ और चौथी कक्षा (4th) में पढता हूँ। मेरा प्रश्न ये है कि पृथ्वी से 'अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन तक यात्रा में कितना समय लगता है ? एथन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के वाहन से जा रहे हैं, आप किस प्रकार की प्रोफाइल पर हैं मेरे लिए, मेने जिस रुसी सोयुज राकेट से यात्रा की, इसलिए यह लगभग 04 घंटे का था। और ISS पर जो क्रू 10 है उनका प्रोफाइल अलग था, उन्हें 28 घंटे लगे। अतः यह 04 घंटे जितना छोटा और 28 घंटे जितना लम्बा हो सकता है

नौवां सवाल के रूप में यह था कि आप ISS से पृथ्वी पर वापस कैसे आएंगे? जवाब था कि हम जिस अंतरिक्षयान से ISS पर आते हैं, वे ISS से तब तक जुड़े रहते हैं जब तक उनमें आने वाले चालक दल के सदस्य उन पर सवार रहते हैं। और ऐसा इसलिए है ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या परिस्थिति में हमारे पास पृथ्वी पर लौटने का रास्ता हो, और इस तरह हम वापस आ सकते हैं और जब हम Undock होकर वापस आते हैं तो हम एक विशिष्ट प्रकार का दहन करते हैं, जो हमारे यान/कैप्सूल की गति और वेग को धीमा कर देता है, और हम पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं

दसवां सवाल के रूप में उनसे पूछा गया कि आप वहां मनोरंजन कैसे करते हैं ? उनका कहना था कि यहाँ करने के लिए काफी सारी चीज़ें हैं, जैसे कि यान से बाहर पृथ्वी को देखना बड़ा मजेदार होता है। इसी तरह जब में घर में बच्चों को खाना खाते समय खेलने से मना करता था, लेकिन यहाँ आप देख रहे हैं कि में वही कर रहा हूँ, क्योंकि यहाँ हर चीज़ तैर रही होती है, यहाँ तक कि पानी भी बड़ी बूंद के रूप में तैर रहा है, जिसे मेने अभी गटक लिया है। यहाँ भोजन के साथ खेलना बड़ा ही मजेदार है

अगला सवाल यह था कि आप कहाँ और कैसे सोते हैं? मैं यह कहना चाहता हूँ कि में क्रू -क्वार्टर में रहता हूँ, हम इसे क्रू-क्वार्टर इसलिए कहते हैं कि यह कोठरी की तरह है। मैं कहूँगा कि इसका आकार वास्तव में एक फ़ोन बूथ के करीब है, फिर भी मुझे लगता है कि इसे सुनने वाले हर व्यक्ति को यह पता नहीं होगा कि फ़ोन बूथ दिखता कैसा है ? हमें बहुत ज्यादा जगह की जरुरत नहीं है, लेकिन इसमें वो हर चीज़ है जिसकी मुझे जरुरत है। मैं एक स्लीपिंग बैग में सोता हूँ जो दीवार से बंधा रहता है, क्योंकि मैं सोते समय बह जाना नहीं चाहता। लेकिन यह आरामदायक है। मेरे पास तकिया नहीं है, क्योंकि वो तैर जायेगा, लेकिन यह अंतरिक्ष में सोने वालों में से एक है, यह निश्चित रूप से अदित्वीय है

अगला सवाल पांचवी कक्षा के रोरी ने पूछा कि आप के अनुसार अन्तरिक्ष यात्री बनने के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा कौन थी ? उन्होंने बताया कि मेरे माता-पिता, जो कि दक्षिण कोरिया से आये थे ताकि उनके बच्चों को बेहतर जीवन मिल सके। इसलिए मैं अपने आपको बहुत भाग्यशाली एवं सौभाग्यशाली समझता हूँ कि मैं अमेरिका में पैदा हुआ और मुझे सभी अवसर प्राप्त हुए। इसलिए में जब उस बलिदान के बारे में सोचता हूँ, तो यही बात मुझे सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित करती है। हाँ निश्चित रूप से मेरे विकास के दौरान मेरे पास बहुत सारे मार्गदर्शक, शिक्षक और बहुत सारे लोग रहे हैं, जिन्होंने मुझ पर बहुत प्रभाव डाला है, और आज में जो सपना देख रहा हूँ, उसमें उन सभी का हाथ है

अगला सवाल मेरा प्रश्न यह है कि आपके लिए अन्तरिक्ष यात्री प्रशिक्षण कैसा था और सबसे चुनौतीपूर्ण क्या था ? उनका जवाब था कि यह प्रशिक्षण दो वर्षा का होता है, यह चुनौतीपूर्ण होने के साथ साथ विविधतापूर्ण होता है। और जब मैं इसके बारे में सोचता हूँ , तो मुझे लगता है कि सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा बहुत सारी अलग अलग चीजों में अच्छा बनने की कोशिश करना था। लेकिन साथ ही असफलता के साथ भी सहज रहना था। मेरा मानना है कि आप जो भी करने जा रहे हैं, उसमें सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आप असफल होने के बाबजूद सहज रहें और अपनी सुविधा के दायरे से बाहर निकलकर काम करें। यही सबसे अच्छा तरीका है जिससे हम सीखते हैं और बेहतर बनते हैं

अगले प्रश्न में 4th Standard की जोइ (JOE) ने किम से पूछा कि "सूक्ष्म गुरुत्व वातावरण (Microgravity) में रहने पर कैसा महसूस होता है ? तब किम ने कहा Hi Joe ऐसा लगता है जैसे बादलों पर सर्फिंग कर रहे हों। हर चीज़ भारहीन लगती है, यहाँ पर सबसे भारी चीज़ों का वजन कुछ भी नहीं हैं। और इसमें हमारा शरीर भी शामिल है। और इससे मुझे अंतरिक्ष में तैरने जैसी रोचक चीज़ें करने का मौका मिलता है। और सूक्ष्मगुरुत्व में होने पर ऐसा ही महसूस होता है। (उन्होंने वहां तैरते हुए चारों और घूम कर दिखाया).

अगला प्रश्न क्लो (Chloe) का था कि 'आप पहले से ही जानते हैं कि आप अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर बापस कैसे आएंगे ? उन्होंने बताया कि जिन अंतरिक्ष यानों से हम आये थे, वे ISS में ही खड़े हैं, और इसलिए हम उसी रास्ते से वापस आएंगे, जिस रास्ते से हम यहाँ आये थे। जब जाने का समय आयेगा, जो मेरे लिए आठ महीने के मिशन के बाद दिसम्बर में होगा। मैं अपने क्रू साथियों के साथ सोयुज़ वाहन में जाऊंगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दबाब अच्छा रहे। हम अपने अंतरिक्ष सूट में हैं, और फिर हम एक विशेष प्रकार की प्रोफाइल बनाने जा रहे हैं जो हमारी गति को धीमा कर देगी और हमें पृथ्वी के वायुमंडल में वापस लौटने में मदद करेगी। और फिर हम उतरेंगे और अपने मित्रों और परिवारों से पुनः मिलेंगे

अंत में बच्चों की टीचर ने पूछा कि "अपने वर्तमान मिशन से लौटने के बाद आपकी भविष्य की क्या योजनायें हैं? उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि "पहली चीज़ जो मैं करना चाहता हूँ, वह है अपने बच्चों को गले लगाना, अपनी पत्नी को गले लगाना और चूमना। कुछ स्वादिष्ट भोजन करना, और जब में पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के साथ पुनः समायोजित होने का थोडा समय ले लूँगा, तो मैं अंतरिक्ष यात्रिओं की अगली कक्षा को अंतरिक्ष के लिए तैयार होने में मदद करने के लिए उत्सुक हूँ। और उसके बाद हमारे वर्तमान अंतरिक्ष अन्वेषण कार्यक्रम में योगदान देना। यहाँ बहुत कुछ है, इस सार्वजानिक सेवा का हिस्सा बनना मेरे जीवन के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है

Live Session or virtual रूप से सवाल जवाब के इस कार्यक्रम के अंत में उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया

नोट: वैसे तो इस लेख में सभी सवाल-जवाबों को सम्मिलित किया गया है और पूरी कोशिश की है कि इनकी भाषा और शब्द वही रहें, जो NASA के इस विडियो में दिखाए गए हैं। फिर भी कुछ प्रश्न हो सकता है छुट गए हों। मेरा सुझाव है कि बच्चों को एस्ट्रोनॉमी में रूचि जगाने के लिए पूरा विडियो जरुर देखें

निष्कर्ष

18 जुलाई, 2025 को न्यूयॉर्क के क्वींस में हुए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम ने न केवल छात्रों को अंतरिक्ष यात्री डॉ. जॉनी किम के साथ जोड़ा, बल्कि यह भी दिखाया कि अंतरिक्ष अन्वेषण का सपना हर बच्चे के लिए संभव है। और यह भी दिखाती है कि कैसे नासा की ये पहल अगली पीढ़ी को अंतरिक्ष की खोज के लिए प्रेरित कर रही है। 

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जीवन, माइक्रोग्रैविटी में शोध, और डॉ. किम की प्रेरणादायक कहानी ने यह साबित किया कि मेहनत और जुनून से आकाश की कोई सीमा नहीं। खगोल विज्ञान (एस्ट्रोनॉमी) सिर्फ तारों को देखना नहीं है—यह ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने, नई तकनीकों को विकसित करने, और मानवता को चंद्रमा व मंगल तक ले जाने की यात्रा है।

इसके आलावा मेरा मानना है कि उनको खुले आसमान की सैर अवश्य कराना चाहिए, जिससे वे आसमान में होने वाली हलचल को न सिर्फ देखें बल्कि महसूस भी कर सकें। इसके आलावा उनके लिए अच्छे साहित्य की जरूरत भी होती है, एस्ट्रोनॉमी की किताबें तथा जहाँ स्पेस गैलरी है वहां अवश्य घुमाने ले जाएँ 

में एक बार पुनः कहना चाहता हूँ कि बच्चों, अगर तारों को देखकर आपके मन में सवाल उठते हैं, तो उन सवालों को पकड़ो! स्थानीय विज्ञान संग्रहालयों में जाएं, नासा के यूट्यूब चैनल पर वीडियो देखें, या आसमान की किताबें पढ़ें। शायद एक दिन आप भी ISS से पृथ्वी पर बच्चों को अपने अंतरिक्ष रोमांच की कहानियां सुनाएंगे। 

नासा के आर्टेमिस मिशन और अन्य खगोलीय रोमांच के बारे में और जानने के लिए https://www.nasa.gov/subscribe पर सब्सक्राइब करें और अपने सपनों को उड़ान दें—क्योंकि ब्रह्मांड आपका इंतजार कर रहा है! 

References 

Keywords for SEO

  • NASA
  • Jonny Kim
  • International Space Station (ISS)
  • Artemis program
  • New York Hall of Science (NYSCI)
  • Grace Meng
  • Queens students
  • Space exploration
  • STEM education
  • Microgravity research
  • Earth-to-space call

Hashtags:

  • #NASA
  • #JonnyKim
  • #ISS
  • #ArtemisProgram
  • #SpaceExploration
  • #STEMEducation
  • #NYSCI
  • #QueensNY
  • #GraceMeng
  • #SpaceForAll
  • #FutureAstronauts
टिप्पणी:-

आपको हमारा ये लेख कैसा लगा? आप अपनी महत्वपूर्ण टिप्पणियों द्वारा हमें अवगत जरूर कराएँ। साथ ही हमें किन विषयों पर और लिखना चाहिए या फिर आप लेख में किस तरह की कमी देखते हैं वो जरूर लिखें ताकि हम और सुधार कर सकें। आशा करते हैं कि आप अपनी राय से हमें जरूर अवगत कराएंगे। धन्यवाद !!!!!

लेखक:-

डॉ. प्रदीप सोलंकी 

 

"मैं सोचता हूँ, इसलिए मैं हूँ।" - डेसकार्टेस 

विज्ञान शिक्षक, शिक्षाविद, प्राणिविद, पर्यावरणविद, ऐस्ट्रोनोमर, करिअर-काउन्सलर, ब्लॉगर, यूट्यूबर, एवं पूर्व सदस्य टीचर्स हैन्ड्बुक कमिटी सीएम राइज़ स्कूल्स एवं पीएम श्री स्कूल्स परियोजना तथा पर्यावरण शिक्षण समिति, माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल मध्यप्रदेश 

शनिवार, 12 जुलाई 2025

थ्री-बॉडी प्रॉब्लम: गणितीय मॉडल, कैओटिक गतिकी और सिमुलेशन का अन्वेषण

थ्री-बॉडी प्रॉब्लम: गणितीय मॉडल, कैओटिक गतिकी और सिमुलेशन का अन्वेषण

The Three-Body Problem: Exploring Mathematical Models, Chaotic Dynamics, and Simulations

स्रोत: BBC (What Is The Three Body Problem?) 

थ्री-बॉडी प्रॉब्लम (Three-Body Problem) गणित और भौतिकी में एक प्रसिद्ध और जटिल समस्या है, जो तीन खगोलीय पिंडों (जैसे तारे, ग्रह, या चंद्रमा) की गति को उनकी पारस्परिक गुरुत्वाकर्षण शक्तियों के आधार पर भविष्यवाणी करने से संबंधित है। यह क्लासिकल मैकेनिक्स का एक विशेष मामला है, जो न्यूटन के गति के नियमों और गुरुत्वाकर्षण नियम पर आधारित है। यह समस्या इसलिए महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण है क्योंकि यह सामान्य रूप से अनैतिक रूप से हल नहीं की जा सकती (non-integrable), जिसका अर्थ है कि इसके लिए कोई सामान्य विश्लेषणात्मक समाधान (exact mathematical formula) उपलब्ध नहीं है। नीचे इसकी विस्तृत और प्रामाणिक जानकारी उदाहरणों सहित दी गई है।

स्रोत: साइंटिफिक अमेरिकन (The Three-Body Problem) 



थ्री-बॉडी प्रॉब्लम का मूल सिद्धांत:

थ्री-बॉडी प्रॉब्लम में, तीन पिंड एक-दूसरे पर न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम के अनुसार बल लगाते हैं। प्रत्येक पिंड की गति न केवल उसकी प्रारंभिक स्थिति और वेग पर निर्भर करती है, बल्कि अन्य दो पिंडों की स्थिति और गति पर भी। गणितीय रूप से, यह एक गैर-रैखिक (non-linear) प्रणाली है, जो कैओटिक व्यवहार (chaotic behavior) प्रदर्शित कर सकती है। इसका मतलब है कि प्रारंभिक स्थितियों में छोटा सा बदलाव भी लंबे समय में गति के परिणामों में भारी अंतर पैदा कर सकता है।

गणितीय रूप

न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम के अनुसार, किसी पिंड i i पर अन्य दो पिंडों j j और k द्वारा लगने वाला बल इस प्रकार व्यक्त किया जाता है:

Fi=Gmimjrij2r^ij+Gmimkrik2r^ikF_i = G \frac{m_i m_j}{r_{ij}^2} \hat{r}_{ij} + G \frac{m_i m_k}{r_{ik}^2} \hat{r}_{ik}

जहाँ:

  • G: गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक
  • mi,mj,mk m_i, m_j, m_k : तीन पिंडों के द्रव्यमान
  • rij,rik r_{ij}, r_{ik} : पिंडों के बीच की दूरी
  • r^ij,r^ik \hat{r}_{ij}, \hat{r}_{ik} : दूरी के दिशा वैक्टर

इन बलों के आधार पर, प्रत्येक पिंड की गति को न्यूटन के दूसरे नियम (F=ma F = ma ) के माध्यम से व्यक्त किया जाता है। यह तीन पिंडों के लिए छह द्वितीय-कोटि के अवकल समीकरणों (differential equations) की एक प्रणाली बनाता है, जो गैर-रैखिक और जटिल है।


थ्री-बॉडी प्रॉब्लम की विशेषताएँ:

  1. टू-बॉडी प्रॉब्लम के साथ तुलना:
    • टू-बॉडी प्रॉब्लम (दो पिंडों की गति, जैसे पृथ्वी और सूर्य) का विश्लेषणात्मक समाधान संभव है। इसमें पिंड एक-दूसरे के चारों ओर दीर्घवृत्तीय, परवलयिक, या अतिपरवलयिक कक्षा में चक्कर लगाते हैं।
    • लेकिन थ्री-बॉडी प्रॉब्लम में तीसरे पिंड की उपस्थिति प्रणाली को गैर-रैखिक बनाती है, जिसके कारण सामान्य समाधान संभव नहीं है।
  2. कैओटिक व्यवहार:
    • थ्री-बॉडी प्रॉब्लम अक्सर कैओस सिद्धांत (chaos theory) का उदाहरण है। छोटी-छोटी प्रारंभिक बदलाव (जैसे स्थिति या वेग में मामूली अंतर) लंबे समय में पूरी तरह से भिन्न परिणाम दे सकते हैं।
    • उदाहरण: यदि तीन तारे एक त्रिकोणीय व्यवस्था में हैं और उनकी प्रारंभिक स्थिति में 0.0001% का अंतर हो, तो कुछ समय बाद उनकी कक्षाएँ पूरी तरह से अलग हो सकती हैं।
  3. विशेष समाधान:
    • कुछ विशेष परिस्थितियों में, थ्री-बॉडी प्रॉब्लम के स्थिर समाधान मिल सकते हैं। इनमें लैग्रांज बिंदु (Lagrange Points) शामिल हैं, जहाँ तीसरा पिंड दो बड़े पिंडों के सापेक्ष स्थिर रहता है।
    • उदाहरण: पृथ्वी-सूर्य प्रणाली में लैग्रांज बिंदु L4 और L5 पर ट्रोजन क्षुद्रग्रह स्थिर रहते हैं।
  4. प्रतिबंधित थ्री-बॉडी प्रॉब्लम:
    • एक सरल संस्करण में, तीसरे पिंड का द्रव्यमान इतना कम होता है कि वह अन्य दो पिंडों को प्रभावित नहीं करता। इसे रेस्ट्रिक्टेड थ्री-बॉडी प्रॉब्लम कहते हैं।
    • उदाहरण: पृथ्वी-चंद्रमा प्रणाली में एक अंतरिक्ष यान की गति का अध्ययन।

उदाहरण:

  1. सूर्य-पृथ्वी-चंद्रमा प्रणाली:
    • यह एक वास्तविक थ्री-बॉडी प्रॉब्लम है, जहाँ सूर्य, पृथ्वी, और चंद्रमा एक-दूसरे पर गुरुत्वाकर्षण बल लगाते हैं।
    • इस प्रणाली का विश्लेषण करने के लिए न्यूमेरिकल सिमुलेशन (numerical simulations) का उपयोग किया जाता है, क्योंकि विश्लेषणात्मक समाधान संभव नहीं है।
    • नासा और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियाँ अंतरिक्ष यान की कक्षा निर्धारित करने के लिए इस प्रणाली का अध्ययन करती हैं।
  2. लैग्रांज बिंदु:
    • सूर्य और पृथ्वी के बीच L2 लैग्रांज बिंदु पर जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप रखा गया है। यह बिंदु थ्री-बॉडी प्रॉब्लम के एक विशेष समाधान का उपयोग करता है, जहाँ टेलीस्कोप स्थिर रहता है।
  3. तीन तारों की प्रणाली:
    • अल्फा सेंटॉरी तारा प्रणाली (Alpha Centauri A, B, और Proxima Centauri) एक वास्तविक थ्री-बॉडी प्रणाली है। इन तारों की गति को समझने के लिए खगोलशास्त्री न्यूमेरिकल मॉडलिंग का उपयोग करते हैं।

थ्री-बॉडी प्रॉब्लम का समाधान:

  1. विश्लेषणात्मक समाधान:
    • सामान्य थ्री-बॉडी प्रॉब्लम का कोई सामान्य विश्लेषणात्मक समाधान नहीं है। हालांकि, कुछ विशेष मामलों में समाधान मिले हैं, जैसे:
      • लैग्रांज का समाधान: तीन पिंड एक समबाहु त्रिकोण बनाते हैं और एक-दूसरे के चारों ओर घूमते हैं।
      • यूलर का समाधान: तीन पिंड एक रेखा में रहते हैं और एक-दूसरे के सापेक्ष स्थिर रहते हैं।
    • ये समाधान वास्तविक खगोलीय प्रणालियों में दुर्लभ हैं।
  2. न्यूमेरिकल सिमुलेशन:
    • आधुनिक समय में, कम्प्यूटर सिमुलेशन का उपयोग करके थ्री-बॉडी प्रॉब्लम का अनुमानित समाधान निकाला जाता है। यह विशेष रूप से अंतरिक्ष मिशनों, जैसे चंद्रमा या मंगल मिशन, के लिए उपयोगी है।
    • उदाहरण: नासा का ओरियन अंतरिक्ष यान चंद्रमा की कक्षा में थ्री-बॉडी गतिकी का उपयोग करता है।
  3. कैओस सिद्धांत और संवेदनशीलता:
    • थ्री-बॉडी प्रॉब्लम ने कैओस सिद्धांत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हेनरी पॉइन्कारे (Henri Poincaré) ने 19वीं शताब्दी में इस समस्या के अध्ययन के दौरान कैओटिक व्यवहार की खोज की।

वास्तविक दुनिया में महत्व:

  1. खगोल विज्ञान:
    • थ्री-बॉडी प्रॉब्लम का उपयोग तारों, ग्रहों, और क्षुद्रग्रहों की कक्षाओं को समझने में किया जाता है।
    • उदाहरण: बाइनरी तारा प्रणालियों में तीसरे पिंड की गति।
  2. अंतरिक्ष मिशन:
    • अंतरिक्ष यान की कक्षा डिज़ाइन करने में थ्री-बॉडी प्रॉब्लम का अध्ययन आवश्यक है, विशेष रूप से लैग्रांज बिंदुओं का उपयोग।
    • उदाहरण: SOHO सैटेलाइट सूर्य-पृथ्वी L1 बिंदु पर स्थित है।
  3. विज्ञान कथा:
    • लियू सिक्सिन की प्रसिद्ध विज्ञान कथा उपन्यास "The Three-Body Problem" इस अवधारणा से प्रेरित है। इसमें एक काल्पनिक त्रि-तारा प्रणाली (ट्राइसोलरन) की गति का उपयोग कहानी के आधार के रूप में किया गया है, जो कैओटिक गति के कारण जीवन को अस्थिर बनाती है।

प्रामाणिक शोध और स्रोत

  • ऐतिहासिक योगदान:
    • लियोनहार्ड यूलर और जोसेफ-लुई लैग्रांज ने 18वीं शताब्दी में थ्री-बॉडी प्रॉब्लम के विशेष समाधानों की खोज की।
    • हेनरी पॉइन्कारे ने 19वीं शताब्दी में इस समस्या के कैओटिक व्यवहार का अध्ययन किया, जिसने कैओस सिद्धांत की नींव रखी।
  • आधुनिक शोध:
    • खगोलशास्त्री और भौतिक विज्ञानी न्यूमेरिकल मॉडलिंग और सुपरकंप्यूटर का उपयोग करके थ्री-बॉडी प्रणालियों का अध्ययन करते हैं।
    • जर्नल्स जैसे Celestial Mechanics and Dynamical Astronomy और The Astrophysical Journal में इस विषय पर शोध पत्र प्रकाशित होते हैं।
  • सॉफ्टवेयर टूल्स:
    • MATLAB, Python, और N-body सिमुलेशन सॉफ्टवेयर (जैसे REBOUND) का उपयोग थ्री-बॉडी प्रॉब्लम के अध्ययन में किया जाता है।

निष्कर्ष:

थ्री-बॉडी प्रॉब्लम क्लासिकल मैकेनिक्स और खगोल विज्ञान की एक जटिल और आकर्षक समस्या है, जो कैओटिक व्यवहार और गैर-रैखिक गतिकी को प्रदर्शित करती है। इसका कोई सामान्य विश्लेषणात्मक समाधान नहीं है, लेकिन विशेष मामलों और न्यूमेरिकल सिमुलेशन के माध्यम से इसका अध्ययन किया जाता है। यह न केवल खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष मिशनों में महत्वपूर्ण है, बल्कि कैओस सिद्धांत और गणितीय भौतिकी के विकास में भी योगदान देता है।

थ्री-बॉडी प्रॉब्लम (Three-Body Problem) के गणितीय मॉडल और सिमुलेशन को समझने से पहले हमें इसकी जटिलता, गणितीय ढांचे, और कम्प्यूटेशनल दृष्टिकोण को समझना होगा। यह समस्या गैर-रैखिक (non-linear) और कैओटिक (chaotic) होने के कारण विश्लेषणात्मक रूप से हल करना लगभग असंभव है, इसलिए सिमुलेशन और न्यूमेरिकल विधियाँ इसका अध्ययन करने के लिए प्रमुख उपकरण हैं। आइये नीचे हम इसके गणितीय मॉडल, सिमुलेशन की तकनीकों, और उनके अनुप्रयोगों को विस्तार से उदाहरणों के साथ समझाने की कोशिश करते हैं।

1. थ्री-बॉडी प्रॉब्लम का गणितीय मॉडल:

थ्री-बॉडी प्रॉब्लम को न्यूटन के गति के नियमों और गुरुत्वाकर्षण नियम के आधार पर गणितीय रूप से व्यक्त किया जाता है। यहाँ तीन पिंडों की गति को अवकल समीकरणों (differential equations) के एक समूह के रूप में मॉडल किया जाता है।

मूल समीकरण

मान लें कि तीन पिंडों के द्रव्यमान

m1,m2,m3 m_1, m_2, m_3 हैं, और उनकी स्थिति वैक्टर r1,r2,r3 \mathbf{r}_1, \mathbf{r}_2, \mathbf{r}_3 हैं। प्रत्येक पिंड पर अन्य दो पिंडों द्वारा लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम से दिया जाता है:

Fij=Gmimjrirj3(rjri)

जहाँ:

  • Fij \mathbf{F}_{ij} : पिंड i i पर पिंड j j द्वारा लगाया गया बल
  • G G : गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक (6.674×1011m3kg1s2 6.674 \times 10^{-11} \, \text{m}^3 \text{kg}^{-1} \text{s}^{-2} )
  • ri,rj \mathbf{r}_i, \mathbf{r}_j : पिंडों की स्थिति वैक्टर
  • rirj |\mathbf{r}_i - \mathbf{r}_j| : पिंडों के बीच की दूरी

न्यूटन के दूसरे नियम (F=ma \mathbf{F} = m \mathbf{a} ) के आधार पर, प्रत्येक पिंड की त्वरण (ai \mathbf{a}_i ) इस प्रकार है:

ai=d2ridt2=Gjimjrirj3(rjri)\mathbf{a}_i = \frac{d^2 \mathbf{r}_i}{dt^2} = G \sum_{j \neq i} \frac{m_j}{|\mathbf{r}_i - \mathbf{r}_j|^3} (\mathbf{r}_j - \mathbf{r}_i)

यह तीन पिंडों के लिए छह द्वितीय-कोटि अवकल समीकरण बनाता है (प्रत्येक पिंड के लिए x,y,z x, y, z दिशाओं में दो समीकरण)। त्रि-आयामी अंतरिक्ष में, यह 18 प्रथम-कोटि समीकरणों (स्थिति और वेग के लिए) की प्रणाली बन जाती है।

प्रतिबंधित थ्री-बॉडी प्रॉब्लम (Restricted Three-Body Problem)

जब तीसरे पिंड का द्रव्यमान इतना कम होता है कि वह अन्य दो पिंडों को प्रभावित नहीं करता, तो इसे प्रतिबंधित थ्री-बॉडी प्रॉब्लम कहते हैं। उदाहरण के लिए, सूर्य-पृथ्वी प्रणाली में एक अंतरिक्ष यान। इस मामले में, दो बड़े पिंड (सूर्य और पृथ्वी) एक-दूसरे के चारों ओर दीर्घवृत्तीय कक्षा में चक्कर लगाते हैं, और तीसरे पिंड (अंतरिक्ष यान) की गति का अध्ययन किया जाता है। समीकरण इस प्रकार सरल हो जाते हैं:

d2r3dt2=G(m1r3r13(r1r3)+m2r3r23(r2r3))\frac{d^2 \mathbf{r}_3}{dt^2} = G \left( \frac{m_1}{|\mathbf{r}_3 - \mathbf{r}_1|^3} (\mathbf{r}_1 - \mathbf{r}_3) + \frac{m_2}{|\mathbf{r}_3 - \mathbf{r}_2|^3} (\mathbf{r}_2 - \mathbf{r}_3) \right)

यहाँ r3 \mathbf{r}_3 तीसरे पिंड की स्थिति है, और m1,m2 m_1, m_2 दो बड़े पिंडों के द्रव्यमान हैं।

लैग्रांज बिंदु

प्रतिबंधित थ्री-बॉडी प्रॉब्लम में पाँच विशेष बिंदु, जिन्हें लैग्रांज बिंदु (L1, L2, L3, L4, L5) कहते हैं, स्थिर समाधान प्रदान करते हैं। ये बिंदु ऐसी स्थिति में होते हैं जहाँ तीसरा पिंड दो बड़े पिंडों के सापेक्ष स्थिर रहता है। उदाहरण:

  • L1: दो बड़े पिंडों के बीच, जैसे सूर्य और पृथ्वी के बीच SOHO सैटेलाइट।
  • L2: पृथ्वी से दूर सूर्य की ओर, जैसे जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप।
  • L4, L5: त्रिकोणीय कॉन्फ़िगरेशन में, जैसे ट्रोजन क्षुद्रग्रह।

2. सिमुलेशन की तकनीकें:

थ्री-बॉडी प्रॉब्लम के सामान्य समाधान की अनुपस्थिति के कारण, न्यूमेरिकल सिमुलेशन इसका अध्ययन करने का प्रमुख तरीका है। ये सिमुलेशन अवकल समीकरणों को हल करने के लिए कम्प्यूटेशनल एल्गोरिदम का उपयोग करते हैं।

न्यूमेरिकल विधियाँ

  1. यूलर विधि:
    • सबसे सरल न्यूमेरिकल विधि, जो समय को छोटे-छोटे अंतरालों (Δt \Delta t ) में विभाजित करती है और प्रत्येक चरण में स्थिति और वेग को अपडेट करती है।
    • समीकरण: ri(t+Δt)=ri(t)+vi(t)Δt\mathbf{r}_i(t + \Delta t) = \mathbf{r}_i(t) + \mathbf{v}_i(t) \Delta t vi(t+Δt)=vi(t)+ai(t)Δt\mathbf{v}_i(t + \Delta t) = \mathbf{v}_i(t) + \mathbf{a}_i(t) \Delta t
    • यह विधि कम सटीक है और लंबे समय के लिए त्रुटियाँ बढ़ सकती हैं।
  2. रनगे-कुट्टा विधि (Runge-Kutta, RK4):
    • यह एक उच्च-सटीकता वाली विधि है, जो समय चरण के दौरान कई मध्यवर्ती गणनाएँ करती है।
    • RK4 थ्री-बॉडी सिमुलेशन के लिए व्यापक रूप से उपयोग की जाती है क्योंकि यह त्रुटियों को कम करती है।
    • उदाहरण: अंतरिक्ष यान की कक्षा की गणना में NASA द्वारा उपयोग।
  3. सिम्प्लेक्टिक इंटीग्रेटर्स (Symplectic Integrators):
    • ये विशेष रूप से हैमिल्टन प्रणालियों (जैसे थ्री-बॉडी प्रॉब्लम) के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जो ऊर्जा संरक्षण को बनाए रखते हैं।
    • उदाहरण: Leapfrog या Verlet विधियाँ। ये लंबे समय तक सिमुलेशन में स्थिरता प्रदान करती हैं।
  4. N-बॉडी सिमुलेशन सॉफ्टवेयर:
    • REBOUND: एक ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर, जो थ्री-बॉडी और N-बॉडी प्रणालियों के लिए सिमुलेशन करता है।
    • Gadget-2: खगोलीय प्रणालियों के लिए उपयोग किया जाता है, जैसे तारा समूहों की गति।
    • MATLAB/Python: वैज्ञानिक गणनाओं के लिए उपयोगी, जहाँ उपयोगकर्ता स्वयं समीकरणों को कोड कर सकते हैं।

सिमुलेशन का उदाहरण

मान लें कि हम सूर्य, पृथ्वी, और एक अंतरिक्ष यान की गति का सिमुलेशन करना चाहते हैं। प्रारंभिक शर्तें:

  • सूर्य का द्रव्यमान: 1.989×1030kg 1.989 \times 10^{30} \, \text{kg}
  • पृथ्वी का द्रव्यमान: 5.972×1024kg 5.972 \times 10^{24} \, \text{kg}
  • अंतरिक्ष यान का द्रव्यमान: नगण्य (प्रतिबंधित थ्री-बॉडी प्रॉब्लम)
  • प्रारंभिक स्थिति: पृथ्वी सूर्य के चारों ओर 1 AU (खगोलीय इकाई) पर, अंतरिक्ष यान L2 बिंदु के निकट।

हम Python में RK4 विधि का उपयोग करके सिमुलेशन बना सकते हैं।

निम्नलिखित एक सरल कोड का उदाहरण है:

-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

import numpy as np from scipy.integrate import odeint import matplotlib.pyplot as plt # गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक G = 6.674e-11 AU = 1.496e11 # खगोलीय इकाई (मीटर में) # द्रव्यमान m1 = 1.989e30 # सूर्य m2 = 5.972e24 # पृथ्वी # प्रारंभिक स्थितियाँ r1 = np.array([0.0, 0.0]) # सूर्य की स्थिति r2 = np.array([AU, 0.0]) # पृथ्वी की स्थिति r3 = np.array([1.01*AU, 0.0]) # अंतरिक्ष यान की स्थिति v1 = np.array([0.0, 0.0]) # सूर्य का वेग v2 = np.array([0.0, 29780.0]) # पृथ्वी का वेग v3 = np.array([0.0, 29780.0]) # अंतरिक्ष यान का वेग # समीकरण def three_body(state, t, m1, m2, G): r1, r2, r3, v1, v2, v3 = state.reshape(6, 2) a1 = G * m2 * (r2 - r1) / np.linalg.norm(r2 - r1)**3 a2 = G * m1 * (r1 - r2) / np.linalg.norm(r1 - r2)**3 a3 = (G * m1 * (r1 - r3) / np.linalg.norm(r1 - r3)**3 + G * m2 * (r2 - r3) / np.linalg.norm(r2 - r3)**3) return np.concatenate([v1, v2, v3, a1, a2, a3]) # समय t = np.linspace(0, 1e7, 1000) # 10^7 सेकंड (~116 दिन) # सिमुलेशन state0 = np.concatenate([r1, r2, r3, v1, v2, v3]) sol = odeint(three_body, state0, t, args=(m1, m2, G)) # प्लॉट plt.plot(sol[:, 0], sol[:, 1], label='सूर्य') plt.plot(sol[:, 2], sol[:, 3], label='पृथ्वी') plt.plot(sol[:, 4], sol[:, 5], label='अंतरिक्ष यान') plt.legend() plt.xlabel('x (मीटर)') plt.ylabel('y (मीटर)') plt.title('थ्री-बॉडी प्रॉब्लम सिमुलेशन') plt.show()

-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

यह कोड सूर्य, पृथ्वी, और अंतरिक्ष यान की कक्षा को दर्शाता है। वास्तविक सिमुलेशन में अधिक जटिल प्रारंभिक शर्तें और सटीक इंटीग्रेटर्स का उपयोग होता है।


3. सिमुलेशन के अनुप्रयोग:

  1. अंतरिक्ष मिशन डिज़ाइन:
    • नासा और ESA जैसे संगठन थ्री-बॉडी सिमुलेशन का उपयोग अंतरिक्ष यान की कक्षा डिज़ाइन करने के लिए करते हैं।
    • उदाहरण: चंद्रमा मिशन (जैसे Artemis) में पृथ्वी-चंद्रमा-सूर्य प्रणाली का विश्लेषण।
  2. खगोलीय प्रणालियों का अध्ययन:
    • तारा प्रणालियों, जैसे अल्फा सेंटॉरी, में तारों की गति का अनुकरण।
    • ग्रहों और क्षुद्रग्रहों की दीर्घकालिक स्थिरता का अध्ययन।
  3. कैओस सिद्धांत:
    • थ्री-बॉडी प्रॉब्लम कैओटिक व्यवहार का एक प्रमुख उदाहरण है। सिमुलेशन प्रारंभिक शर्तों की संवेदनशीलता को दर्शाते हैं।
  4. विज्ञान कथा और शिक्षा:
    • लियू सिक्सिन के उपन्यास "The Three-Body Problem" में ट्राइसोलरन प्रणाली के सिमुलेशन का उपयोग कहानी को समझाने के लिए किया गया है।

4. चुनौतियाँ और सीमाएँ:

  • कम्प्यूटेशनल लागत: थ्री-बॉडी सिमुलेशन के लिए उच्च सटीकता और लंबे समय की गणना के लिए शक्तिशाली कम्प्यूटर की आवश्यकता होती है।
  • प्रारंभिक शर्तों की संवेदनशीलता: कैओटिक प्रकृति के कारण, छोटी त्रुटियाँ बड़े विचलन पैदा कर सकती हैं।
  • ऊर्जा संरक्षण: न्यूमेरिकल विधियाँ ऊर्जा संरक्षण में त्रुटियाँ पैदा कर सकती हैं, जिसके लिए सिम्प्लेक्टिक इंटीग्रेटर्स का उपयोग किया जाता है।

निष्कर्ष:

थ्री-बॉडी प्रॉब्लम का गणितीय मॉडल न्यूटन के नियमों पर आधारित अवकल समीकरणों की एक गैर-रैखिक प्रणाली है, जिसका सामान्य विश्लेषणात्मक समाधान संभव नहीं है। न्यूमेरिकल सिमुलेशन, जैसे RK4 और सिम्प्लेक्टिक इंटीग्रेटर्स, इसका अध्ययन करने के लिए प्रमुख उपकरण हैं। ये सिमुलेशन अंतरिक्ष मिशनों, खगोलीय गतिकी, और कैओस सिद्धांत के अध्ययन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कीवर्ड्स (Keywords):

  • थ्री-बॉडी प्रॉब्लम
  • गुरुत्वाकर्षण
  • कैओस सिद्धांत
  • न्यूमेरिकल सिमुलेशन
  • लैग्रांज बिंदु
  • अवकल समीकरण
  • खगोल विज्ञान
  • अंतरिक्ष मिशन
  • रनगे-कुट्टा विधि
  • सिम्प्लेक्टिक इंटीग्रेटर
  • N-बॉडी सिमुलेशन
  • न्यूटन के नियम

हैशटैग्स (HashTags):

#ThreeBodyProblem #ChaosTheory #GravitationalDynamics #NumericalSimulation #LagrangePoints #Astronomy #SpaceMissions #CelestialMechanics #RungeKutta #NBodySimulation #Physics #Mathematics

स्रोत-संदर्भ (References)

  1. पुस्तकें:
    • Murray, C. D., & Dermott, S. F. (1999). Solar System Dynamics. Cambridge University Press. (थ्री-बॉडी प्रॉब्लम और खगोलीय गतिकी पर एक मानक संदर्भ।)
    • Valtonen, M., & Karttunen, H. (2006). The Three-Body Problem. Cambridge University Press. (थ्री-बॉडी प्रॉब्लम के गणितीय और खगोलीय पहलुओं पर विस्तृत चर्चा।)
  2. शोध पत्र:
    • Poincaré, H. (1890). "Sur le problème des trois corps et les équations de la dynamique." Acta Mathematica. (पॉइन्कारे का मूल कार्य, जिसने कैओस सिद्धांत की नींव रखी।)
    • Szebehely, V. (1967). Theory of Orbits: The Restricted Problem of Three Bodies. Academic Press. (प्रतिबंधित थ्री-बॉडी प्रॉब्लम पर एक महत्वपूर्ण कार्य।)
  3. ऑनलाइन संसाधन:
    • NASA JPL: "Basics of Space Flight - Gravitational & Orbital Mechanics." (URL: https://solarsystem.nasa.gov/basics/orbital-mechanics/) (अंतरिक्ष मिशनों में थ्री-बॉडी प्रॉब्लम के अनुप्रयोग।)
    • REBOUND Documentation: http://rebound.readthedocs.io/ (N-बॉडी सिमुलेशन सॉफ्टवेयर के लिए तकनीकी जानकारी।)
  4. जर्नल्स:
    • Celestial Mechanics and Dynamical Astronomy
    • The Astrophysical Journal (थ्री-बॉडी प्रॉब्लम और खगोलीय गतिकी पर नियमित रूप से प्रकाशित शोध पत्र।)
  5. सॉफ्टवेयर और टूल्स:
    • REBOUND: Hanno Rein और Daniel Tamayo द्वारा विकसित एक ओपन-सोर्स N-बॉडी सिमुलेशन पैकेज।
    • Python/NumPy/SciPy: न्यूमेरिकल सिमुलेशन के लिए उपयोगी लाइब्रेरीज़।




'एग्रीहुड' में आपका स्वागत है – भविष्य का पड़ोस?

'एग्रीहुड' में आपका स्वागत है – भविष्य का पड़ोस?                                     © बेल्टेरा/डैनियल टोरेस   ब्राजील के दक्षिणी बा...